IPL में ‘राधे राधे और जय श्री राम’ की पर्ची लेकर उतरे रघु शर्मा बने चर्चा का विषय....

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में Indian Premier League के एक रोमांचक मुकाबले में Mumbai Indians के लेग स्पिनर Raghu Sharma ने अपने IPL करियर का पहला विकेट लेकर खास अंदाज़ में जश्न मनाया, जो तुरंत चर्चा का विषय बन गया। Lucknow Super Giants के खिलाफ इस मैच में रघु ने अपने दूसरे ही IPL मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।

अक्शत रघुवंशी को उन्होंने एक फ्लाइटेड गेंद पर फंसाया, जिससे बल्लेबाज़ कैच देकर आउट हो गया। लेकिन असली सुर्खियां उनके विकेट से ज्यादा उनके सेलिब्रेशन ने बटोरीं।

विकेट लेने के बाद रघु ने जेब से एक कागज़ निकाला और उसे कैमरे की ओर दिखाया। उस नोट में उन्होंने अपने लंबे संघर्ष और अवसर के लिए आभार व्यक्त किया। संदेश में उन्होंने लिखा—“राधे राधे, 15 साल का कठिन संघर्ष आज गुरुदेव की कृपा से समाप्त हुआ। मुंबई इंडियंस (ब्लू और गोल्ड) का इस मौके के लिए धन्यवाद, सदैव आभारी रहूंगा।”

लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में मेहनत करने के बाद रघु ने अपने करियर में बदलाव करते हुए तेज़ गेंदबाज़ी से लेग स्पिन की ओर रुख किया और लगातार खुद को साबित किया। IPL 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने टीम में शामिल तो किया था, लेकिन तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। IPL 2026 में आखिरकार उन्होंने डेब्यू किया।

LSG के खिलाफ मैच में उन्होंने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया और बीच के ओवरों में रन रोकने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि मुंबई इंडियंस ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए यह मुकाबला जीत लिया, जिसमें रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की शानदार बल्लेबाज़ी देखने को मिली।

रघु शर्मा का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे संघर्ष, आस्था और सपनों के पूरा होने की प्रेरणादायक कहानी बता रहे हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.