Radhika Ambani का दिवाली लुक वायरल, ₹1.60 लाख के सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी अपने स्टाइलिश अंदाज और सादगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका दिवाली लुक सुर्खियों में है। सामने आई तस्वीरों में राधिका अपने पति अनंत अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। आइवरी रंग के खूबसूरत एथनिक आउटफिट में राधिका बेहद एलिगेंट और आकर्षक दिखाई दे रही हैं।

राधिका ने दिवाली के मौके पर डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन का आइवरी एथनिक सूट पहना। इस आउटफिट पर सिल्क की हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है। फूलों और बेलों के खूबसूरत डिजाइन के साथ इसकी बारीक कारीगरी इसे खास बना रही है। इस ड्रेस में स्कर्ट, टॉप और बस्टियर शामिल हैं, जिन्हें एप्लिक वर्क, रेशम की कढ़ाई और हल्के सीक्वेंस से सजाया गया है।

राधिका के इस स्लीवलेस ट्यूनिक में गोल नेकलाइन और कंधों के पास शीयर पैनल दिया गया है। इसे मोतियों, बीड्स और धागों की बारीक कढ़ाई से सजाया गया है। आउटफिट का घेरदार स्कर्ट वाला डिजाइन पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल पेश कर रहा है। राधिका के इस डिजाइनर आउटफिट की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। उन्होंने अपने लुक को ज्यादा हैवी बनाने के बजाय बेहद सिंपल रखा। गले में उन्होंने सिंगल लाइन डायमंड चोकर पहना, जो उनके पूरे लुक को शानदार बना रहा था।

मेकअप की बात करें तो राधिका ने वॉर्म और न्यूट्रल टोन चुना। आंखों को हल्के अंदाज में हाइलाइट किया गया और होंठों पर सॉफ्ट शेड रखा गया। उनका पूरा लुक सादगी और शाही अंदाज का खूबसूरत संगम नजर आया। वहीं, अनंत अंबानी भी पारंपरिक अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने गहरे लाल और कोरल रंग का बांधनी कुर्ता पहना था। कुर्ते पर सफेद रंग के छोटे-छोटे ज्यामितीय डॉट पैटर्न बने थे, जो पारंपरिक भारतीय टाई-डाई कला को दर्शाते हैं।

राधिका और अनंत का यह दिवाली लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। खासतौर पर राधिका का 1.60 लाख रुपये का आइवरी एथनिक आउटफिट फैशन पसंद करने वालों का ध्यान खींच रहा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.