जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 की पार्श्व प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

रायबरेली :  आज दिनांक 8/02/2025 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रायबरेली में आज कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए और उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।परीक्षा का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया था और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चंदन बाग़िश ने कहा कि यह परीक्षा विद्यालय में रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।नवोदय प्रवेश परीक्षा प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।इस मौके पर sjs महाराजगंज की प्राचार्या मृदुला श्रीवास्तव , उप प्राचार्य एन डी रस्तोगी,रीना रानी, शफ़क़ शम्सी,दिनेश दुबे, संतोष मौर्या, एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।परीक्षा में उपस्थित एसडीएम सचिन यादव ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन और कर्मचारियों को बधाई दी।परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों ने परीक्षा के आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें परीक्षा देने में कोई कठिनाई नहीं हुई।उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे परीक्षा में सफल होंगे और विद्यालय में प्रवेश प्राप्त करेंगे।इस परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। परिणाम विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध होंगे।

रिपोर्टर : आलम कादरी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.