आचार्य द्विवेदी ने स्त्री सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत किया : सांसद के एल शर्मा
रायबरेली : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान के तहत शहर के होटल द मीरा के सभागार में आचार्य स्मृति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेठी सांसद के एल शर्मा ,पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चंद द्विवेदी को सम्मानित किया गया है। जनपद के कर्मयोगियों का अभिनंदन भी हुआ है।मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि आचार्य द्विवेदी ने खड़ी बोली हिंदी को सजाया संवारा और से महिला सम्मान के हिमायती थे। निधन के बाद उन्होंने अपनी पत्नी की मूर्ति सरस्वती और लक्ष्मी के बीच में स्थापित करके सवा सौ साल पहले स्त्री सम्मान का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था। 2010 में आचार्य द्विवेदी की मूर्ति का अनावरण करने दौलतपुर गई सोनिया गांधी ने हम सबको ऐसे ही स्त्री का सम्मान की नसीहत दी थी। लेखक एवं प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चंद द्विवेदी ने कहा कि आचार्य जी ने खड़ी बोली हिंदी का परिष्कार करके बोलिया में बाटी भाषा को एक रूप दिया था। साहित्य और भाषा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी स्मृतियों को समझने के कार्य को और आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
रिपोर्टर : मृदुलेश त्रिपाठी

No Previous Comments found.