रायबरेली - जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के साथ जनपद में हो रही लगातार वर्षा और खराब मौसम के मद्देनजर तहसील सदर क्षेत्र के राजस्व ग्राम गढ़ी मुतवल्ली का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए जनसुरक्षा एवं राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में राहत एवं सहायता कार्यों में विलंब नहीं होना चाहिए और सभी सूचनाएं समय पर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे भी मौजूद रहे.
रिपोर्टर - देवराज
No Previous Comments found.