दो दिन पूर्व गायब हुई लड़की का नदी में मिला शव
बछरावां ,रायबरेली : एक युवती का शव सई नदी में मिला , पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है , परिजनों ने मृतका की पहचान कर ली है ।शाम 3 बजे के आसपास थानाक्षेत्र अंतरगत रहने वाली 21 वर्षीय युवती का शव सिंघनईखेड़ा के निकट सई नदी में उतराता हुआ मिला , युवती की पहचान रेनू उर्फ जूली पुत्री संत कैलाश निवासी मदखेड़ा के रूप में उसके परिजनों द्वारा की गयी है , परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व युवती किसी बात से नाराज़ होकर घर छोड़कर चली गयी थी , बहुत खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नही चला तो उसकीं गुमशुदगी की रिपोर्ट बछरावां थाने में दर्ज़ करायी गयी थी , आज उसका शव नदी में मिला पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है घटना के बाबत कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है , जाँच की जा रही है ।
रिपोर्टर : देवराज
No Previous Comments found.