बछरांवा प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार की हत्या पर शोक सभा का आयोजन
बछरांवा - रायबरेली -छत्तीसगढ़ प्रदेश में बीते शनिवार का दिन पत्रकारिता जगत को हिला देने वाला रहा क्योंकि बस्तर के बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर जब सामने आई तो जगह जगह पत्रकारो में शोक का माहौल निर्मित हो गया रायबरेली जिले के बछरांवा बस स्टेंड में बछरांवा प्रेस क्लब बछरावां के पत्रकारों ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा को शांति के लिए मौन धारण किया। बछरांवा प्रेस क्लब बछरावां के संरक्षक अमित चौधरी कहा कि मुकेश चंद्राकर एक ऐसे पत्रकार थे जो कि अपने निर्भीक होकर अपनी खबरो को सामने लाते थे जिससे जानकारी शासन प्रशासन के साथ आम जनता को भी मिलती थी,लेकिन जो जानकारी उनकी हत्या को लेकर मिल रही है वह काफी गंभीर हैं । प्रेस क्लब के अध्यक्ष कंचन द्विवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार की खबर उजागर करने को लेकर आरोपी ठेकदार ने बड़ी बेहरमी से उनकी हत्या करवा कर शव को छुपा दिया था,बहरहाल इस घटना ने बस्तर सरगुजा से लेकर देश भर के पत्रकारों के बीच ग़म का माहौल निर्मित है। बछरावां प्लस क्लब बछरावां के पत्रकार ललित चौधरी,शुभम मिश्रा, दीपचंद मिश्रा, आलोक चौधरी, आशीष मिश्रा, दयानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमिक सोनी, अमित वर्मा, अंजनी गुप्ता, भूपेश कुशवाहा, संदीप मौर्या, सतीश सोनकर शैलेंद्र गौतम, संतोष, कमलेश तिवारी, चंद्र किशोर वर्मा, मनोज मिश्रा,अंकुर चौधरी, शाहिद सैकड़ो की संख्या में पत्रकार व लोग मौजूद रहे सभी ने सरकार से मांग की है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की निष्पक्ष जांच हो दोषियों को कड़ी सजा मिले और उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
रिपोर्टर - देवराज
No Previous Comments found.