अज्ञात वाहन की टक्कर से दो छात्र घायल जिला अस्पताल रेफर
बछरावां : बीए फाइनल की परीक्षा देने जा रहे दो बाइक सवार छात्रों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी बछरावां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
घटना सोमवार सुबह 9 बजे के आसपास की है थानाक्षेत्र के ग्राम राघवपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र दिलीप कुमार 23 अपने दोस्त मनीष कुमार पुत्र सोहनलाल 22 निवासी अटरा बाइक द्वारा ग्राम छोटकवा खेड़ा स्थित डीपीएस महाविद्यालय में परीक्षा देने जा रहे थे । कस्बा स्थित समाधनेस्वर मंदिर के निकट पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गये । मौके पर एकत्रित भीड़ द्वारा दोनों को बछरावां सीएचसी पहुँचाया गया जहाँ पर डॉ इंद्रभूषण जायसवाल ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना के बाबत कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्टर : देवराज
No Previous Comments found.