एटीएम बदलकर अज्ञात युवक ने 21 हजार की धोखाधड़ी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

ऊंचाहार : ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ एटीएम बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऊंचाहार बस स्टॉप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में यश निषाद नामक युवक, जो पूरे तीर खरौली का निवासी है, पैसे निकालने गया था। इस दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने यश का एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके खाते से 21 हजार रुपए निकाल लिए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब यश के मोबाइल पर पैसे डेबिट होने का संदेश आया। इसे देखकर यश स्तब्ध रह गया और उसने तुरंत ऊंचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक घटना के बाद एटीएम से बाहर जाते हुए नजर आया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिससे आरोपी की पहचान में मदद मिल सके। यश ने पुलिस को बताया कि पैसे निकालने के दौरान संदिग्ध युवक ने मदद के बहाने उससे बातचीत की और इसी बीच धोखे से एटीएम बदल दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर : आशीष मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.