यूपी कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले का नाम किया रोशन

रायबरेली : जनपद के बछरावां नगर पंचायत के कार्यालय में ताइक्वांडो की प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा ने बताया कि महिलाओं एवं लड़कियों के लिए मार्शल आर्ट अति आवश्यक है। प्रत्येक महिला व बच्चियों को इस कला को अवश्य सीखना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने कहा जिस तरह हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं ऐसे ही लहराते रहे अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे। हम आपके सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ के लालजी टंडन हॉल चौक स्टेडियम में 30 व 31 जनवरी को आयोजित हुई थी। जिसमें रायबरेली जनपद के बछरावां क्षेत्र से अलग-अलग भाग वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किया। जिसमें की स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले रुद्र प्रताप सिंह, विघ्नेश शर्मा, दीपांशी, अरबाज खान, मोहम्मद रेहान रहे। वही रजत पदक इशिका वर्मा, श्लोक तिवारी, शाश्वत गौतम, उन्नति सिंह, कुणाल, प्रथम मिश्रा और आभा ने अपने नाम किया। सभी जीते हुए खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय मुख्य प्रशिक्षक सौरभ कुमार श्रेय अपनी कोच संध्या मैम को बताया। इस कार्यक्रम में सभी वार्डों के वार्ड सदस्य अनीता, बालकृष्ण पांडे, प्रियंका, रमाकांत गुप्ता, सोनू, शंभू दयाल, सतीश तिवारी, कुंवर वीरभान, नीलम, ज्ञान सिंह, नसीम बानो आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : देवराज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.