अपर निदेशक के निरीक्षण से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मचा हड़कंप
रायबरेली : अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यहां पर पटरी से उतरी स्वास्थ्य सेवाओं को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। चिकित्सकों की कमी के साथ-साथ बाहर की महंगी दवाएं लिखने की शिकायत पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया। बुधवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा डॉक्टर जीपी गुप्ता काफी देर तक अकेले ही वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहां पर मौजूद कर्मचारियों को पता चला कि अपर निदेशक अस्पताल का निरीक्षण कर देख रहे हैं तो वहां पर हड़कंप मच गया। अपर निदेशक ने उपस्थिति पंजिका के साथ-साथ ऑपरेशन थिएटर तथा महिलाओं एवं प्रसुताओं को दी जा रही सहूलियतें एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेजों को भी उन्होंने बारीकी से परखा। अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज से बात की तथा उनके परचे भी देखे। कुछ मरीजों ने अपर निदेशक से शिकायत की कि यहां पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा महंगी महंगी दवाएं बाहर से लिखी जा रही हैं जो दवाएं चिकित्सक लिख रहे हैं उनमें अधिकांश दवाएं अंदर खुले जनऔसधि में भी रखी हुई है। जन औषधि में सेटिंग करके रखी गई दवाओं में कुछ चिकित्सकों द्वारा मोटा कमीशन भी वसूला जा रहा है। एफआरयू का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद यहां पर अभी तक ऑर्थोपेडिक सर्जन की भी तैनाती नहीं है। यहां के अधीक्षक के पास जिले का भी एक प्रभार होने के वजह से वह अपना समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं दे पा रहे हैं जिससे लगातार यहां पर अव्यवस्थाएं बढ़ती जा रही है। इन तमाम समस्याओं को दिशा की बैठक में ब्लॉक प्रमुख अमन दउवा भी उठा चुके हैं। उन्होंने भी यहां के चिकित्सकों की कमी के साथ-साथ अस्पताल की तमाम कमियों को सांसद राहुल गांधी के समक्ष मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र सौपा था। गौरतलब है कि एनआरएचएम की निदेशक पिंकी जोयल का भी दौरा अभी 3 दिन पूर्व इसी अस्पताल में हुआ था शिकायतों के बावजूद इस अस्पताल में अभी तक कोई चिकित्सक की अभी तैनाती नहीं हुई है और ना ही कोई सुधार हो पाया है ।इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
रिपोर्टर : देवराज
No Previous Comments found.