LANGUAGE

समाजवादी पार्टी द्वारा पी.डी.ए. जन पंचायत का किया गया आयोजन

पी.डी.ए. ही एकजुटता के साथ सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव लाएगा। श्याम सुंदर भारती (विधायक)

बछरावां रायबरेली- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 2027 तक पी.डी.ए. जन पंचायत का आयोजन लगातार होना है। इसी क्रम में आज ग्राम सभा तिलेंडा में विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी ने एक विशाल पी.डी.ए. जन पंचायत का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि पी.डी.ए. ही एकजुटता के साथ सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव लाएगा लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती से लागू करना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के ऊपर किए जा रहे पक्षपात शोषण उत्पीड़न तथा सामाजिक अन्याय के विरुद्ध पी.डी.ए. की जनपंचायतो द्वारा समाजवादी पार्टी आवाज उठाती रहेगी एवं पी.डी.ए. के लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा पूर्व शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर यादव ने सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, मेहरबान सिंह यादव, जिला सचिव प्रमोद पटेल, शकील मंसूरी, शैलेंद्र खैरहनी, ब्लॉक अध्यक्ष देशराज यादव, भानु पटेल, हरीश चौरसिया, राजू यादव, ओम प्रकाश रावत, आशीष पटेल, रामबक्श रावत आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता देवतादीन पासवान ने की एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन आफताब आलम ने किया‌। वहीं कार्यक्रम में रमेश चौधरी पूर्व बी डी सी, संतोष चौधरी पूर्व बी डी सी, रामू वर्मा, प्रवेश वर्मा बी डी सी, वीरेंद्र यादव, रमाकांत गुप्ता, रामबरन यादव, आशीष मिश्रा, अमरीश चौरसिया, संतलाल चौरसिया, कल्लू खान, गुड्डू टेलर, रज्जन लाल पटेल, विजय पासवान, संतोष पटेल, सुखबीर यादव, भोला पटेल, सुभाष चंद्र, रामानुज यादव, रामचन्द्र, बृजलाल पूर्व प्रधान, रामनारायण पूर्व प्रधान, रामदेव पूर्व प्रधान, राम भारत पासवान, रिंकू गौतम आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता देवराज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.