अधिकारी इंजी.भूषण प्रधान को दिया दस सूत्री ज्ञापन दिया

रायबरेली - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बछरावांँ के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर के नेतृत्व में बछरावांँ के विद्युत संबंधित जन समस्याओं को लेकर बछरावांँ पावर हाउस में मौजूद उपखंड अधिशाषी अधिकारी इंजी.भूषण प्रधान को दिया दस सूत्री ज्ञापन दिया जिसमें निम्न बिंदु है रात में नगर पंचायत बछरावांँ की विद्युत लाइन में एकाएक फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है इस समस्या को तत्काल निदान हेतु विद्युत कर्मियों का एक विशेष दल गठित किया जाए जिनका मोबाइल नंबर सूचना पट पर अंकित किया जाए। बछरावां कस्बे से मिले हुए ग्राम बिशनपुर में स्थित पावर हाउस में थोड़ी सी बरसात होने पर जल भराव का सामना करना पड़ता है जल भराव की समस्या से निदान हेतु पावर हाउस का धरातल ऊपर किया जाए। ग्राम बिशनपुर में स्थित पावर हाउस से अघोषित लगातार विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं सुदौली फीडर के गांव बल्दीखेड़ा,राजाखेड़ा एवं देवइया में आम के बागों के बीच 11000 लाइन को ठीक कराया जाए  बछरावांँ के आसपास क्षेत्र में पूर्व से स्थापित विद्युत लाइन पुरानी है और खम्भो के बीच की दूरी अधिक होने से तेज हवा के झोके आने पर तार आपस में टकराते हैं जिससे आग लगने की घटनाएं घटित होती है साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कई कई दिनों तक बाधित रहती है इसको ठीक कराया जाए। यह की शासन द्वारा विद्युत उपकेंद्र बछरावांँ को नियमानुसार पूरी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है परंतु बछरावांँ टाउन फीडर 1 एवं बछरावांँ टाउन फीडर 2 जो की लोकल के फीडर है दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है जो कि शासन के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है बाधित विद्युत आपूर्ति के कारण का निपटारा करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को जवाब देही तय की जाए अन्यथा की की स्थिति में कठोर कार्रवाई अपेक्षित है यह कि धारा 1 में वर्णित बछरावांँ विद्युत फीडर पर घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर पर खपत की गई बिजली का बिल बनाने के लिए प्राइवेट मीटर रीडरों की नियुक्त की गई है जो कि घर बैठकर रीडिंग लेकर बिल बना रहे हैं ऐसी व्यवस्था को सुधार कर सही बिल बनाने की व्यवस्था की जाए। यह कि टाउन फीडर इंडस्ट्रीज को जाने वाली विद्युत आपूर्ति निर्बाध करने के संबंध में राज्य सरकार के आदेश के बाद भी इंडस्ट्रियल एरिया को अन्य  फीडर देहात फीडर एवं टाउन फीडर से जोड़कर चलाने से दिनभर फीडर  ट्रिप हो रहा है यह एक बड़ी समस्या है इससे न केवल राज्य सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है बल्कि क्षेत्र में स्थापित समस्त उद्योग धंधे भी बर्बाद होकर बंद होने के कगार पर हैं अस्तु इंडस्ट्रियल फीडर की आपूर्ति निर्बाध करने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर फीडर से जुड़े देहात टाउन फीडर को अलग किया जाए। यह कि ऐसा ज्ञात हुआ है कि बछरावांँ टाउन फीडर एवं इंडस्ट्रियल फीडर काफी बड़ा एवं उपभोक्ताओं की अधिकता के कारण लगभग हमेशा ब्रेकडाउन रहता है कारण सीजर पर मौजूद फील्ड कर्मचारियों की संख्या कम होने से फाल्ट ठीक करने में देरी होने से फीडर की कार्यक्षमता केवल 12 घंटा रह गई है महत्वपूर्ण फीडर की सप्लाई सुचारू रूप से चलने के लिए टाउन फीडर पर फील्ड कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जावे यह की विद्युत संबंधित समस्याओं के त्वरित निदान के लिए व्यापार मंडल बछरावांँ एवं उपमंडल अधिकारी विद्युत उपकेंद्र बछरावांँ के साथ मासिक समीक्षा बैठक नियमित तौर पर करने की व्यवस्था की जाए ताकि गलतफहमी दूर हो सके उक्त धारा 1 से 10 तक वर्णित समस्याओं एवं सुझाव को जल्द ही निस्तारण कराया जाए अन्यथा की स्थिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बछरावांँ नगर उप केंद्र बछरावांँ पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा यह उत्तरदाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की होगी। आशा है कि इस ज्ञापन में उठाए गए समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक विजय बहादुर यादव,भूमंडल शुक्ला,रामहर्ष वर्मा, सौर्यमंडल शुक्ला,मनोज सिंह, महामंत्री नीरज साहू युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा जिला उपाध्यक्ष डॉ विजयपाल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला मुशीर अहमद खान विक्की मिश्रा शकील कुरैशी सहित राजकुमार गुप्ता,विकास सोनी,दिनेश शर्मा,दिलीप यज्ञसैनी,मदन साहू,अजमेर चौधरी,चंद्रभान, विजय गुप्ता,गुड्डू बघेल,दिलीप गुप्ता,सुशील शुक्ला,मोनू मंसूरी,अर्जुन शिल्पकार,गुफरान.


संवाददाता - देवराज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.