श्री परशुराममहासभा के बैनर तले भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य सुशील शुक्ला का हुआ स्वागत सम्मान
लालगंज रायबरेली : श्री परशुराम महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव अशोक शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश बाजपेई के द्वारा नव मनोनीत भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य सुशील शुक्ला के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी सम्मानित लोगों ने सुशील शुक्ला का अंगवस्त्र और माल्यार्पण से जोरदार सम्मान किया। इस मौके पर अशोक शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ता को प्रांतीय परिषद सदस्य मनोनीत किया है जो निश्चित रूप से बड़ा ही सराहनीय कार्य है। सुशील शुक्ला 40 वर्षों से संघ और भाजपा से जुड़े हैं। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। वही देवेश अग्निहोत्री, विवेक शर्मा, राजन अवस्थी ने भी भाजपा प्रदेश संगठन की सराहना करते हुए कहा कि सुशील शुक्ला का मनोनयन निश्चित रूप से कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाने का कार्य है। वही मनोनीत भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य सुशील शुक्ला ने भी भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया हैं।इस मौके पर भाजपा सभासद कैलाश बाजपेई,
चंदन त्रिवेदी ,उमेश सिंह, मृदुलेशत्रिपाठी,देवेंद्र अवस्थी विवेक शर्मा, दीप प्रकाश शुक्ला, देवेश अग्निहोत्री राजन अवस्थी, संजय चड्ढा, कैलाश बाजपेई, विनोद द्विवेदी, डब्बू पांडे, निखिल तिवारी बृजेश द्विवेदी,हरिकेश मिश्रा, अनुराग द्विवेदी ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जतायाहै।
रिपोर्टर : मृदुलेश त्रिपाठी

No Previous Comments found.