परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
रायबरेली - स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक चौबंद करने के लिए आज बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन चंद्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी. एस. अस्थाना मौजूद रहे। परिवार कल्याण महानिदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। वहीं इसके साथ ही साथ आवश्यक निर्देश भी अधीक्षक महोदया को दिया। अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर उसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
संवाददाता - देवराज

No Previous Comments found.