आई.सी.आई.सी.आई. बैंक एवं शिक्षकों के मध्य मैत्री खेल प्रतियोगिता का किया गया भव्य आयोजन
रायबरेली - शहर के अग्रणी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल बछरावां में एम.एल.एस. सोसाइटी की विभिन्न शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के कर्मचारियों के मध्य एक मैत्री खेल प्रतियोगिता का भव्य तरीके से आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एस.जे.एस. बछरावां, लालगंज, महाराजगंज एवं गुरुबक्शगंज की शाखाओं से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर और उत्साह से पूर्ण होकर प्रतिभाग किया है। इसीक्रम में
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन रमेश बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज कुमार एवं उनकी पत्नी आंचल चौधरी द्वारा प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया है। इसके उपरांत शांति, सद्भावना एवं सामूहिकता के प्रतीक गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया।इसी के साथ विद्यालय के प्रबंधक श्री अग्रज सिंह द्वारा विद्यालय की संस्थापिका स्व. वीरमती देवी जी तथा विद्यालय की सह-प्रबंधिका डॉ. अनुश्री सिंह द्वारा संस्थापिका स्व. मधुलता सिंह जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा सिंह ने खेल कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं कैप पहनाकर औपचारिक स्वागत किया। इसी क्रम में एम.एल.एस. समिति की विभिन्न शाखाओं से पधारी सभी प्रधानाचार्याओं को एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया गया।विद्यालय की सह-प्रबंधिका डॉ. अनुश्री सिंह ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक गौरवपूर्ण, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय बन गया है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गई है।विद्यालय के चेयरमैन श्री रमेश बहादुर सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना के विकास का सशक्त आधार हैं। जब शिक्षक स्वयं मैदान में उतरते हैं, तो वे विद्यार्थियों के लिए जीवन-मूल्यों का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। इस प्रकार के आयोजन विद्यालय की सुदृढ़ एवं सकारात्मक संस्कृति को दर्शाते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन द्वारा सभी प्रधानाचार्याओं को नववर्ष के उपहार भी प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में लालगंज टीम ने महाराजगंज टीम को पराजित कर विजय रही। दूसरे चरण में आयोजित डॉग इन द बोन प्रतियोगिता में भी लालगंज महिला टीम ने महाराजगंज को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।तीसरे चरण में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच लालगंज एवं महाराजगंज पुरुष वर्ग के मध्य खेला गया, जिसमें महाराजगंज टीम विजेता रही। इसके पश्चात बछरावां एवं गुरुबक्शगंज के मध्य खेले गए मुकाबले में बछरावां टीम ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल मुकाबले में बछरावां टीम ने महाराजगंज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।अंतिम एवं रोमांचक फाइनल मुकाबला एस.जे.एस. एवं आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें एस.जे.एस. की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विशिष्ट अतिथि आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री धीरज कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ यह सिद्ध करती हैं कि खेल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का सार्वभौमिक माध्यम हैं। ऐसे आयोजन भविष्य में विद्यालय को सामुदायिक सहभागिता एवं सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनाते हैं।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अग्रज सिंह एवं सह-प्रबंधिका डॉ. अनुश्री सिंह द्वारा सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री धीरज कुमार एवं उनकी सहधर्मिणी को विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री अग्रज सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की बात कही। नववर्ष के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह स्वरूप कंबल भी प्रदान किए गए।
रिपोर्टर - देवराज
No Previous Comments found.