बाबा अंबर दास ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
शेरे भगवंत नगर अविचल शुक्ल ने किया उद्घाटन
विजेता को 11000 , ट्रॉफी तथा उपविजेता को दिया जाएगा 6000 का पुरस्कार
बछरावां रायबरेली- विकासखंड के इसिया ग्राम सभा के सरोरा मैदान पर खेले जाने वाले 4 थे सीजन बाबा अंबर दास ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। आगाज मैच का उद्घाटन करने आए भगवत नगर विधायक प्रत्यासी अभिषेक शुक्ला ने पिता काटकर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की, विशिष्ट अतिथि हर्षित गर्ग तथा बछरावां प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अखिलेश कुमार ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उद्घाटन मैच सरोरा और मीरख नगर के बीच खेला गया। आयोजक मंडल आशू मिश्रा ,रत्नेश अवस्थी ,अमित यादव ,अमित पटेल, अनुपम द्विवेदी सहित उनकी समस्त टीम ने आए हुए अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत सम्मान किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में वेद प्रकाश चौधरी और विवेक चौधरी रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में हजारों की संख्या में आए हुए दर्शकों ने मैच का पूरा लुफ्त उठाया। इस मौके पर निगोहा प्रधान अभय कांत दीक्षित सहित प्रतियोगिता के आयोजक मौजूद रहे।
संवाददाता देवराज रायबरेली
No Previous Comments found.