एस. जे. एस. लालगंज में बच्चों की प्रतिभा और अभिभावकों की सहभागिता ने मोहा मन

 रायबरेली : नगर के सर्वश्रेष्ठ व बहुचर्चित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान एस. जे. एस. पब्लिक स्कूल, लालगंज में आयोजित फंटूरा फिएस्टा कार्यक्रम हर्षोल्लास और रंगारंग गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय के गेट पर अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात मेले के लिए टोकन वितरण किया गया जिससे बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले में बच्चों द्वारा देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति, वेशभूषा और विशेषताओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं मेले में लगे फूड कॉर्नर ने सभी का ध्यान खींचा है। जहां स्वाद और जानकारी का सुंदर संगम देखने को मिला है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जंगल सफारी रहा, जिसमें शेर, चीता, भालू, जिराफ आदि के मॉडल अभिभावकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। साथ ही ग्रामीण अंचल की ऐतिहासिक झांकी एवं ऐतिहासिक धरोहरों का प्रदर्शन भी दर्शकों को खूब भाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रशासनिक सेवाओं के विभिन्न पदों पर आधारित अलग-अलग प्रदर्शनों ने सभी को प्रभावित किया है। इसके अलावा आम, केला, सेब जैसे फलों के महत्व पर बच्चों द्वारा किया गया मनमोहक प्रदर्शन सराहनीय रहा।तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह द्वारा हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर तथा छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे कार्यक्रम में पारिवारिक सहभागिता की सुंदर झलक देखने को मिली है।खेल प्रतियोगिताओं में बस्ट द बैलूंस, फेस रिकग्निशन, पारले-जी एंड मिल्क रेस, मेकअप रेस, जेलीफिश रेस, मेकिंग द गार्लैडिंग, सर्च द की एंड ओपन द लॉक, होमवर्क रेस, ऑरेंज पील ऑफ रेस, बनी रेस, रिंग रेस, हूलाहूप रेस, सॉफ्टी रेस, कैच द फ्लावर रेस, पील ऑफ वेजिटेबल रेस, नीडल थ्रेड रेस, फाइंड द कॉइन रेस आदि शामिल रहीं।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए एवं सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के इस अवसर पर आए हुए अभिभावकों ने प्रबंध समिति से प्रत्येक वर्ष ऐसे ही रोचक ज्ञानवर्धक तथा शिक्षा व प्रेरणा पद कार्यक्रम करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुति के उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों के सहयोग की सराहना की है।

रिपोर्टर मृदुलेश त्रिपाठी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.