प्यार ,इश्क, लव मैरिज और पति ने लगाई फांसी मौत
बछरावां रायबरेली : थाना क्षेत्र हरदोई में उस समय हड़कंप मच गया जब 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र ननकू ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।जानकारी के मुताबिक एक वर्ष पहले मृतक अर्जुन ने बिशुनपुर की रहने वाली रोशनी के साथ किया था लव मैरिज, शादी के बाद से लगातार आपसी विवाद चलता रहा कई बार समझौते हुए लेकिन समझौते भी काम न आ सके आखिरकार अर्जुन ने तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों का कहना है कि रोशनी ने मेरे घर के चिराग को बुझा दिया है इसलिए मृतक की पत्नी के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इस बाबत थाना अध्यक्ष बछरावां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है आगे की विधिक करवाई प्रचलित है। अर्जुन के छोटे भाई का कहना है कि भैया मैच खेलने गए थे जिसकी वजह से भाभी बहुत नाराज हुई और झगड़ा इतना बढ़ गया कि भैया ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्टर : देवराज


No Previous Comments found.