वसंतोत्सव मेले में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन।
रायबरेली - बछरावां विकासखंड के अंतर्गत श्री कंजेश्वर धाम पस्तौर में बसंत पंचमी पर लगने वाला एक पखवाड़ा मेला श्रद्धा और संस्कृति में रंगा हुआ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वही प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए श्री कंजेश्वर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी विचित्रानंद महाराज ने एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें क्षेत्रीय कवियों के साथ-साथ राष्ट्रीय कवि भी उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ संयुक्त रूप से स्वामी जी एवं ब्लाक प्रमुख अमन सिंह दउवा बछरावां के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गति दी गई। इस कार्यक्रम में हास्य,व्यंग्य,लोकगीत और गजलों को खूब सराहा गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सियासी दिग्गज,जिला पंचायत सदस्य,प्रधान के साथ साथ प्रबुद्ध वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहा। और कवियों का हौसला आफ़जाई करता रहा। जिससे कवियों ने भी खुलकर अपने अंदर के उद्गार व्यक्त किये। कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे डॉक्टर नीरज पांडे ने कवियों को एक सुंदर श्रृंखला में जोड़ने का काम किया। इस काव्य मंच को सुशोभित करने वाले कवि डॉ राजेंद्र सिंह (व्यंग्य),शिवकुमार व्यास(ओज), डॉ अनुज पांडे (गजल), चेतराम अज्ञानी (हास्य), देशराज मधुसूदन (गीत), राजेश पांडे (ओज), शिवम मिश्रा (गजल), मधु श्रीवास्तव नर कंकाल (हास्य), डॉ देवी बक्स सिंह (गीत), निर्मल श्रीवास्तव (गीत), सुखदेव प्रसाद छैल, सौरभ शुक्ला, लोकतंत्र शुक्ला, उत्कर्ष उत्तम, विनोद दीक्षित पागल, रमाकांत पांडे, आशीष मासूम आदि ने शमा बांध दिया। वही इस कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन सैलाब उपस्थित रहा। वही इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले बहुत सारे गणमान्य उपस्थित रहे जैसे नरेंद्र त्रिपाठी पूर्व प्रधान करदहा,श्रीधर मिश्रा,पवन यादव प्रबंधक gsg पब्लिक इंटर कॉलेज लकड़िया खेड़ा,संत प्रसाद सिंह पूर्व प्रधान पस्तौर,त्रिभुवन सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बछरावां,मोहम्मद रसीद सिद्दीकी, राम बहादुर यादव पूर्व प्रधान रैन, अनुज द्विवेदी प्रधान मुबारकपुर सांपों, संजय पांडे राजामऊ, हरिराम प्रधान पस्तौर, संतोष मिश्रा,प्रसून कुमार द्विवेदी, रामविलास,आलोक कुमार शुक्ला,अजय सिंह नंदा खेड़ा,कृष्ण कुमार यादव,शिव बरन सिंह, राजकिशोर यादव, मोहनलाल मास्टर, अंजनी पांडे, बबलू शर्मा,रामराज गौड़ आदि।
संवाददाता - देवराज


No Previous Comments found.