एस.जे.एस. स्कूल में आयोजित कार्यक्रम ‘फंटूरा फिएस्टा’ में भारतीय परंपरा-ग्रामीण संस्कृति का भव्य संगम प्रदर्शन

रायबरेली - बछरावां के बहुचर्चित अंग्रेजी माध्यम  विद्यालय एस.जे.एस स्कूल में आयोजित 'फंटूरा फिएस्टा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर श्री शांतनु कुमार राय जी, (पूर्व छात्र, एस.जे.एस पब्लिक स्कूल, रायबरेली) एवं उनकी सहधर्मिणी  श्रीमती रिचा राय जी द्वारा सभी सम्मानित अभिभावकों की उपस्थिति में प्रवेश द्वार पर संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।

इसके उपरांत अभिभावकों को मेला भ्रमण हेतु  विद्यालय द्वारा टोकन वितरित किए गए। मेले में लगे विविध फूड स्टॉलों पर स्वादिष्ट  एवं लजीज़ व्यंजनों का अभिभावकों और बच्चों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मेले में विद्यार्थियों ने भारतीय परंपरा एवं ग्रामीण संस्कृति का सजीव परिदृश्य प्रस्तुत कर अपनी समृद्ध विरासत से जुड़ने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर तकनीक और विज्ञान के अद्भुत संगम ने आधुनिक शिक्षा की दिशा को भी प्रदर्शित किया। विद्यालय की सह-प्रबंधिका डॉ.अनुश्री सिंह जी के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों  का उष्म,आत्मीय और प्रेरणादायी शब्दों से हृदयस्पर्शी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'जंगल सफारी' रहा,जिसमें विद्यार्थियों ने वन्य जीव संरक्षण एवं जंगलों के महत्त्व को कलात्मक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया। विद्यालय के नन्हे- मुन्ने बच्चों ने 'कम्युनिटी हेल्पर्स ' की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर समाज सेवा के महत्त्व को उजागर किया। इसके साथ-साथ बच्चों ने फल एवं सब्जियों के स्वास्थ्यवर्धक योगदान को भी आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया,जिसने अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि,गेस्ट ऑफ़ ऑनर एवं  प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सामूहिकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा  प्रस्तुत सांस्कृतिक  कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।इस खेल प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके मार्गदर्शक एवं उनके आदर्श, अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर श्री शांतनु कुमार राय जी  ने अपने ओजस्वी संबोधन में विद्यालय के बच्चों को अनुशासन,परिश्रम एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु दृढ़ संकल्प का सशक्त संदेश दिया। तो वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती रिचा राय जी ने अपने उद्बोधन में खेल समारोह को उत्साहवर्धक, आदर्शप्रद व प्रेरक पहल बताते हुए विद्यार्थियों को संयमित,कर्मठ व दृढ़निश्चयी बन स्वर्णिम भविष्य निर्माण का प्रेरणामूलक संदेश दिया। विद्यालय में 'रिकॉग्नाइज् योर किड्स', 'घोस्ट रेस', 'एनीमल रेस', 'बैलेंस द कप', 'फ्लामिंगो रेस', 'स्टिक एंड बॉल', 'पासिंग द आइसक्रीम', 'साथी कदम बढ़ाना', 'डांडिया रेस', 'ए पाट इज बैलेंस ऑन द हेड', 'ऑब्जेक्ट कलेक्शन रेस', 'कोन बैलेंसिंग', 'बैलेंसिंग बाल विद स्टिक', 'पुल द रिंग रेस', 'सेलिंग पीज़ रेस', 'क्रैब रेस' सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए हुए सभी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किए हुए विजेता अभिभावकों (प्रतिभागियों) को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा सिंह जी ने अपने प्रेरणादायी, मार्गदर्शक संबोधन में खेलों को सर्वांगीण विकास, अनुशासन-संवर्धन व आत्मविश्वास-वृद्धि का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक श्री अग्रज सिंह जी  ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति  सौहार्दपूर्ण, ओजस्वी व कृतज्ञताभाव से ओतप्रोत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अभिभावकों से भविष्य में ऐसे ही खेल आयोजनों में निरंतर, सक्रिय व सहयोगपूर्ण सहभागिता बनाए रखने का विनीत अनुरोध किया। कार्यक्रम का भव्य संचालन विद्यालय के कक्षा 6 के विद्यार्थियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कमलेंद्र सिंह जी, गीतेश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, ऋषि अग्रवाल, सुनील राठौर, अमित बच्चन, संतोष शर्मा, आशीष बजाज, रजत अवस्थी, प्रांजल श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, जितेंद्र त्रिवेदी, दुर्गेश त्रिपाठी, दिनेश सिंह,पूजा बाजपेई, स्वर्णिमा मिश्रा, अमिता श्रीवास्तव व सुधा गुप्ता के साथ-साथ विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


संवाददाता - देवराज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.