उन्नति छात्रवृत्ति योजना के तहत चुने हुवे छात्रों को सालाना वित्तीय सहायता दी जाएगी - सीडीओ
रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने बताया है कि महिला और बाल विकास मंत्रालय (MWCD), भारत सरकार की एक पहल के रूप में उन्नति छात्रवृत्ति योजना (UNNATI Scholarship scheme) क्रियान्वित की जा रही है, जिसको नेशनल चिल्ड्रन्स फंड (NCF) के जरिए लागू किया जा रहा है ताकि किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 और 2021 में किए गए संशोधन के तहत रजिस्टर्ड चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (CCI) में रहने वाले बच्चों की पढाई में बेहतरीन प्रदर्शन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि यह योजना पंजीकृत CCIs में क्लास IX से XII में पढ़ने वाले होनहार बच्चों को आर्थिक मदद देती है, जिसका मकसद पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन, आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके भविष्य के विकास के लिए सही मौके बनाना है। स्कीम के तहत हर वर्ग/श्रेणी (IX, X.XI और XII) में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। उन्नति छात्रवृत्ति योजना के तहत चुने हुए छात्रों को मेरिट के आधार पर सालाना लगभग रु०-13000/- की वित्तीय सहायता दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि सीधे बच्चे के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। कुल छात्रवृतियों में से पचास प्रतिशत लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।
रिपोर्टर : देवराज


No Previous Comments found.