भीषण आग से उजड़ा आशियाना, सपा विधायक राहुल लोधी बने सहारा

 रायबरेली : 179 विधानसभा हरचंदपुर क्षेत्र के ग्राम अजमतउल्लागंज में उस समय हड़कंप मच गया जब सोतहा का पुरवा में अचानक लगी भीषण आग ने राधेश्याम और राम शंकर वर्मा के घरों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गरीब परिवार की सालों की मेहनत पलभर में राख हो गई।इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही सपा विधायक राहुल लोधी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल राहत और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।विधायक राहुल लोधी ने न सिर्फ प्रशासन को सक्रिय किया बल्कि अपनी ओर से आर्थिक सहायता देकर इंसानियत की मिसाल भी पेश की।

???? बड़ा सवाल: आखिर कब तक गरीबों को आपदा के बाद यूं ही बेघर होना पड़ेगा?
???? मांग: पीड़ित परिवार को तुरंत पक्का मकान और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर साबित किया कि वह हर दुख की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

रिपोर्टर : देवराज रायबरेली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.