डीएम के आदेश पर 11 नये गेहूँ क्रय केंद्र खोले गए
रायबरेली : रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जनपद रायबरेली में क्रय एजेंसी द्वारा प्रेषित प्रस्तावों के अनुसार 93 गेहूँ क्रय केन्द्र खोले जाने हेतु अनुमोदित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार क्रय एजेंसी पी०सी०एफ० के 08 एवं पी0सी0यू0 के 03 के प्रेषित प्रस्तावों के अनुसार कुल 11 नये खोले जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके अनुसार तहसील सदर के ब्लॉक राही में 15, अमावां में 06, ब्लॉक हरचन्दपुर में 05 एवं ब्लॉक सतांव में 02 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित है।
इसी प्रकार तहसील/ब्लॉक महराजगंज में 14, ब्लाक शिवगढ़ 04, ब्लॉक बछरावां में 04, तहसील/ब्लॉक लालगंज में 03, ब्लॉक सरेनी में 01, ब्लॉक खीरों में 01, तहसील/ब्लॉक ऊँचाहार में 09, ब्लॉक रोहनिया 01, ब्लॉक जगतपुर में 02, तहसील/ब्लॉक डलमऊ में 07, ब्लॉक दीनशाहगौरा में 05, तहसील/ब्लाक सलोन में 11, ब्लॉक डीह में 06 एवं ब्लाक छतोह में 08 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित है।
जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ खरीद से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराते हुए शासनादेशानुसार/नियमानुसार समस्त कार्यवाही ससमय पूर्ण कराते हुए कृषकों से अधिक से अधिक गेहूँ क्रय करना सुनिश्चित करेंगे।
संवाददाता : देवराज


No Previous Comments found.