जनपद के उच्च शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड का किया गया वितरण
रायबरेली : मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ किया गया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मा० जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के उच्च शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड का वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों के सदस्यों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर मा० जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं छात्र-हितैषी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों का समग्र विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि उ०प्र० सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर बेहतर कार्य कर रही है बेसिक/माध्यमिक/उच्च शिक्षा के स्कूलों/कॉलेजों की स्थिति बेहतर की गई है। सरकार शिक्षा के साथ शिक्षकों का भी सम्मान कर रही है। जिसके तहत एक ऐतिहासिक पहल करते हुए उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिये कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की, इसके लिए मा० मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, प्राचार्य राजकीय महिला डिग्री कॉलेज प्रीति तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रजेश तिवारी, अनुज मौर्या सहित उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।
संवाददाता : देवराज
No Previous Comments found.