38 लीटर कच्ची शराब व 350 किलो लहन बरामद
रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह एवं थाना बछरावाँ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावाँ अंतर्गत ग्राम कन्नावा, उफरापुर एवं नंदाखेड़ा में दबिश की कार्रवाई की गई।
दबिश के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों से कुल 38 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 350 किलो लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कुल 03 अभियोग पंजीकृत किए गए।
जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्टर : देवराज
No Previous Comments found.