राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन शाहजहाँपुर में किया गया
रायबरेली : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० द्वारा आई ० सी ० टी ० एवं ए ० आई ० विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन शाहजहाँपुर में किया गया । मुख्य अतिथि माननीय संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी , माननीय राज्य सभा सांसद मिथिलेश कुमार जी, माननीय विधायक ददरौल श्री अरविंद सिंह जी, श्री अरविन्द कुमार जी अपर जिलाधिकारी शाहजहाँपुर , प्रो ० डा० पवन कुमार चौरसिया जी सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्व विद्यालय लखनऊ, प्रो ० डा० करुणेश कुमार सिंह जी अब्दुल कलाम टैक्निकल विश्वविद्यालय लखनऊ, प्रो ० डा ० विकास खुराना जी स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय शाहजहाँपुर, श्री राकेश मिश्र अनावा जी समाजसेवी वरिष्ठ भा ज पा नेता, प्रो ० डा० आलोक दीक्षित जी राजकीय महाविद्यालय , श्री मनोज कुमार सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० आदि अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा आई ० सी ० टी ० एवं ए० आई ० के नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया । सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण की श्रृंखला में रायबरेली जनपद से डॉ अलका सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक को उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए सम्मानित किया गया ।
रिपोर्टर : देवराज
No Previous Comments found.