श्री गांधी धर्मशाला समिति ने सेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

रायबरेली :  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कर-कमलों द्वारा महिला चिकित्सालय, रायबरेली को मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए 15 व्हीलचेयर प्रदान की गईं।

         कार्यक्रम संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न जनोपयोगी संस्थाओं को आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिल सके। इसी क्रम में महिला चिकित्सालय की आवश्यकता को देखते हुए आज व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई हैं।
       इस अवसर पर प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल, उप मंत्री उमेश अग्रवाल, सरदार जोगिंदर सिंह एवं संजय बंसल द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं अभिषेक गोयल, महेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संदीप जैन एवं महेंद्र अग्रवाल द्वारा विशिष्ट अतिथि महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
         प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि महिला चिकित्सालय की ओर से व्हीलचेयर की आवश्यकता बताई गई थी, जिसे समिति द्वारा सेवा संकल्प के रूप में आज पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीमेंटेड बेंच भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
        कार्यक्रम में विनोद कपूर, मुनीश्वर द्विवेदी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अतुल अग्रवाल, अशोक सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


रिपोर्टर : देवराज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.