मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद पर सम्पन्न हो रहे उप निर्वाचन के दृष्टिगत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय विद्यापीठ इण्टर कालेज सहित विभिन्न मतदान स्थलों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए।
जिलाधिकारी ने मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने तथा मतदाताओं को निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।     
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज गौतम, उप जिलाधिकारी सलोन अंकित कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 रिपोर्टर : देवराज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.