SVEEP प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं डीएम-एसपी ने किए सम्मानित
रायबरेली : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत जनपद रायबरेली में आयोजित जनपद स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं एवं भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनता है।
जनपद रायबरेली में 18 नवम्बर 2026 को आयोजित निबंध एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जिसमें निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों का विवरण - राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज रायबरेली की सबा बानो – प्रथम स्थान, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बसाढ़ रायबरेली की सोनी – द्वितीय स्थान, जनता इंटर कॉलेज पाहो रायबरेली की
शहरुनिशा – तृतीय स्थान, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली की मानसी – चतुर्थ स्थान एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बसाढ़ रायबरेली सिमरन – पंचम स्थान प्राप्त किया है।
इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा शिवगढ़ रायबरेली के आदित्य साहू – प्रथम स्थान, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कुँवरमऊ रायबरेली के अभिषेक – द्वितीय स्थान, विश्वनाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज अरखा रायबरेली की सपना – द्वितीय स्थान, जनता इंटर कॉलेज पाहो रायबरेली के रौनक – तृतीय स्थान, हरनारायण इंटर कॉलेज ऊँचाहार रायबरेली की सलोनी – चतुर्थ स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज हलोर रायबरेली की अंशिका सिंह – पंचम स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि निबंध एवं प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जानकारी, जागरूकता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। साथ ही, विद्यार्थियों के माध्यम से उनके परिवारों एवं समाज के अन्य लोगों तक भी मतदान के महत्व का संदेश पहुंचता है।
पुलिस अधीक्षक ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए मतदाताओं का जागरूक होना आवश्यक है। सभी विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, प्रधानाचार्य एवं जिला ELC कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश कुमार यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण तथा निबंध एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : देवराज

No Previous Comments found.