आबकारी विभाग ने पकड़ी 90 लीटर अवैध कच्ची शराब

रायबरेली :   21 अक्टूबर। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी  रविन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरूद्ध  चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 21/10/2023 को  उपजिलाधिकारी लालगंज मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक लालगंज संजीव सिंह, आबकारी निरीक्षक महराजगंज आनन्द कुमार पाठक, आबकारी निरीक्षक सदर अखिलेश कुमार व आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार खगेन्द्र वर्मा द्वारा  जनपदीय आबकारी टीम के साथ थाना खीरो के अंतर्गत स्थित ग्राम कलुआखेडा़ , पृथ्वीखेडा, महरानीगंज थाना गुरुबक्शगंज के अंतर्गत ग्राम आशाराम का पुरवा आदि गांवों  में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के घरों व आसपास के जंगलों ,खेतो, नहर के किनारे, बबूल के जंगलों आदि में दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान अवैध शराब की 5 भट्टियों को तोड़ते हुए लगभग  90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। 06 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करने के साथ ही गांव के लोगों को नकली सस्ती मदिरा से दूर रहने व इसके सेवन से जनस्वास्थ्य को होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया  गया। गांव में या आस -पास कोई भी व्यक्ति  अवैध शराब बनाने या बेचने का काम करता है तो इसकी गोपनीय सूचना टोल-फ्री नम्बर 14405 पर आबकारी विभाग व पुलिस को देने के लिए कहा गया। सूचना देने वाले का नाम व,पता गोपनीय रखा जाएगा। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

रिपोर्टर : देवराज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.