बदहाली के आंसू रो रहा कोटरा बहादुरगंज ग्रामसभा

रायबरेली :  ऊँचाहार कोटरा बहादुर ग्राम सभा में अब्यवस्थाओ का बोलबाला है। गन्दी नालियां बज बजा रही गंदी सड़कों पर गन्दगी का अम्बार लगा है। कूड़े दान का पता नहीं। सफाई कर्मी गांव में नहीं जाता है। गौशाला में पशुओं के लिए चारा भूसा का बंदोबस्त नहीं है। आखिर इसका ज़िम्मेदार कौन। ज़िम्मेदार बताते हैं कि साफ़ सफ़ाई मेनेजमेंट करके चलाया जा रहा है। राम भरोसे चल रही कोटरा बहादुरगंज ग्राम पंचायत। आपको बताते चलें  कि ऊँचाहार विकास क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज ग्राम सभा में सफाई कर्मचारी के न जाने से वहां की नालियो में गंदगी का अंबार लगा है।  इस ग्राम पंचायत में दो सफाई कर्मी तैनात हैं लेकिन गांव में एक भी नहीं जाता। एक तरफ सरकार साफ सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है । वहीं दूसरी ओर कोटरा बहादुरगंज के जिम्मेदार अधिकारियों की साफ़ सफाई के प्रति लापरवाही देखने को मिल रही है ।बल्कि प्रतिमाह उनका भुगतान किया जा रहा है। बताते हैं कि एक सफाई कर्मी पांचू लाल बीडीओ साहब की गाड़ी चलाता है तो दूसरा दिलीप जो दूर रहता है। जो कभी नहीं आता। लेकिन उनका भुगतान प्रतिमाह कर दिया जाता है। यही नहीं ग्राम सभा में बने गौशाला का भी हाल बहुत बुरा है। जहां अव्यवस्थाओं का बोल बाला है। जानवरों के लिए चारा पानी नहीं है। जानवर मरने की कगार पर हैं। ग्रामीणों ने अपनी पहचान छुपाते हुए बताया कि गांव में बने गौशाला में लगभग 60से 70 गाय है । जिनकी देख रेख करने वाला कोई नहीं है फिर भी अधिकारी उसका भुगतान कर रहे हैं। बीडीओ कामरान नोमानी ने बताया कि सफाई कर्मियों के ग्राम सभा में न जाने कितनी शिकायत प्राप्त है। जिसकी जांच डीपीआरओ द्वारा की जा रही है। गौशाला में अव्यस्थाओं की जानकारी नहीं है। यदि गौशाला में अयवस्था है तो तत्काल इसकी जांच कराई जायेगी।। जबकि सच्चाई यह यह है की जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है।

रिपोर्टर : आशीष मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.