धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक रामलाल अकेला का 71वां जन्मदिन

रायबरेली :  भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार नेता बछरावां विधानसभा से दो बार के विधायक रहे पूर्व विधायक रामलाल अकेला का 71वां जन्मदिन पूरी विधानसभा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह लगभग 11:00 बछरावां कस्बे के लखनऊ रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत शोषित वंचित पीड़ित और उपेक्षित समाज के लिए संघर्ष किया है क्षेत्र के लिए वह सदैव तन मन धन से अर्पित रहते हैं अपने विधायकी कार्यकाल में उन्होंने बछरावां के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी बछरावां के गांव पूर्वों तक सड़कों का निर्माण पावर हाउस सहित सैकड़ो परियोजनाओं को धरातल पर उतरकर जनता के लिए समर्पित किया है। आगे भी जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह और तेजी से बछरावां के विकास के लिए कार्य करेंगे। बछरावां कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउआ नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राम जी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा उद्योग व्यापार प्रतीत मंडल के अध्यक्ष सुनील सागर निजामुद्दीन मंसूरी डॉक्टर चंद्रमणि त्रिपाठी मनोज मिश्रा नीरज साहू सत्येंद्र श्रीवास्तव शेखर चौधरी परमानंद चौधरी ग्राम प्रधान दीपक चौधरी, राम बहादुर यादव, विजयपाल यादव, बछरांवा प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित चौधरी, बृजेश वर्मा राजू , मयंक रंजन द्विवेदी, राजकुमार गुप्ता भल्लू, जोरावर सिंह, भैयन हुसैन, वीरभान सिंह, जगदीश त्रिपाठी रनबहादुर सिंह रन्नु, शिवम मिश्रा, सतीश टाइगर, सहित सैकड़ो की संख्या में कस्बे व क्षेत्र से ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य मौजूद रहे अकेला जीने के काटकर जन्मदिन मनाया और लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लात कर मुंह मीठा कराया। इसके पश्चात पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने अपने साथियों के साथ बछरावां विधानसभा के अंतर्गत कैलेंडर गांव में समाजसेवी नितिन मोहन के गेस्ट हाउस में आयोजित जन्मदिन समारोह में भाग लिया और के काटा तत्पश्चात गुढा, शिवगढ़, महाराजगंज पहारेमऊ अमावां थुलेंडी सहित विधानसभा के कई दर्जन गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने चाहने वालों के साथ जन्मदिन मनाया। महाराजगंज तहसील में भी वकीलों के बीच अकेला जी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : देव राज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.