भारत ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने को आधिकारिक मंजूरी दी-

भारत ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने को आधिकारिक मंजूरी दी-

भारतीय रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा एक बड़े रक्षा प्रस्ताव को मिली हरी झंडी-
भारतीय रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defence Acquisition Council – DAC)ने गुरुवार को एक बड़े रक्षा प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसमें फ्रांस की कंपनी डासॉल्ट एविएशन से 114 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने का निर्णय शामिल है। इस सौदे की अनुमानित कीमत लगभग ₹3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो भारत की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खरीद परियोजनाओं में से एक है।


इस निर्णय में डसॉल्ट एविएशन के साथ आधिकारिक समझौता और आगे वाणिज्यिक व तकनीकी बातचीत भी जल्द शुरू करने का संकेत दिया गया है। प्रस्ताव को अब अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा।इस सौदे का लक्ष्य भारतीय वायुसेना की घटती ताकत को मजबूत करना है। वर्तमान में वायुसेना की स्क्वाड्रन संख्या लगभग 29 है, जबकि स्वीकृत संख्या 42 स्क्वाड्रन है — यानी जो संख्या आवश्यकता है, वह काफी कम है। इस कमी के कारण पुराने विमानों के सेवानिवृत्त होने के बाद वायुसेना की मुकाबला क्षमता प्रभावित हो रही थी।

राफेल जेट मल्टी रोल लड़ाकू विमान हर परिस्थिति के लिए सुरक्षित- 
राफेल जेट मल्टी-रोल लड़ाकू विमान हैं जो हवा-से-हवा, हवा-से-भूमि और टोही मिशनों के लिए सक्षम हैं। इन विमानों के आने से वायुसेना की लड़ाकू क्षमता और मुकाबला शक्ति में बड़ा इजाफा होगा।DAC ने इसके साथ ही छह (6) P-8I समुद्री निगरानी और एंटी-सबमरीन विमान की खरीद को भी मंजूरी दी है, जो भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और रणनीतिक क्षमता को और मजबूत करेंगे।

क्षेत्रीय चुनौतियों के मद्देनजर लिया गया है फैसला-
विश्लेषकों के अनुसार यह निर्णय सामरिक जरूरतों, बदलते सुरक्षा परिदृश्य और क्षेत्रीय चुनौतियों के मद्देनजर लिया गया है। नई स्क्वाड्रन सहित ये विमान वायुसेना की परिचालन क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.