जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक प्रोड्यूसर ग्रुप का हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

रफ़ी : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी की अध्यक्षता में सोमवार को सामुदायिक प्रशिक्षण संस्थान पन्ना में ग्रामीण आजीविका मिशन के 38 प्रोड्यूसर ग्रुप की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर गु्रप सदस्यों द्वारा संचालित कार्यों के संबंध मंे चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। समीक्षा बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में दाल उत्पादक, अनाज क्रय विक्रय, डेयरी एवं बकरी क्रय विक्रय से जु़ड़ने वाले सदस्यों को व्यवसायिक दृष्टिकोण व गुणवत्ता प्रबंधन, ब्रांडिंग तथा बाजार से जुड़ाव के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उत्पादक समूहों को तत्काल राशि प्रदान कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित कुंदन कुमार द्वारा उत्पादक समूहों की व्यवसायिक कार्ययोजना के आधार पर कार्य करने तथा बाजार को दृष्टिगत रखते हुए आने वाले समय में फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के शेयरधारक बनने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। उप संचालक पशुपालन डॉ. एन.के. गुप्ता ने सदस्यों को डेयरी एवं बकरी पालन के बारे में शासन की योजनाओं और दुग्ध उत्पादन बढ़ोत्तरी के संबंध में प्रशिक्षण दिया, जबकि जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने उत्पादक समूहों को कार्य के तरीके और सावधानियों के बारे में अवगत कराया। जिला प्रबंधक कृषि विभाग सुशील शर्मा ने उत्पादक समूहों की आवश्यकता तथा संधारित किए जाने वाले बुक्स ऑफ रिकार्ड के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में विकासखंड प्रबंधक विवेक कुमार मिश्रा, दिनकर गर्ग, बलभद्र द्विवेदी, सहायक विकासखंड प्रबंधक शीतल प्रसाद द्विवेदी, संध्या मिश्रा, मृत्युंजय त्रिपाठी, राजू साहू तथा प्रोड्यूसर ग्रुप के अध्यक्ष व सचिव भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : पन्ना 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.