BJP में जाते ही Raghav Chadha के लाखों में Insta फॉलोअर्स कम
राजनीति में पार्टी बदलना कोई नई बात नहीं है। नेता आते हैं, जाते हैं, विचारधारा बदलते हैं और नई राजनीतिक जमीन तलाशते हैं। लेकिन अब राजनीति सिर्फ मंचों और सभाओं तक सीमित नहीं रह गई है। आज नेताओं की असली ताकत सोशल मीडिया पर भी मापी जाती है।आम आदमी पार्टी (AAP) इस्तीफा देकर भाजपा (BJP) ज्वाइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है।
24 अप्रैल की शाम जैसे ही राघव चड्ढा ने बीजेपी का दामन थामा, सोशल मीडिया पर एक ऐसा तूफान उठा जिसने उनके 'ब्रांड' की चमक फीकी कर दी। जिस युवा चेहरे को लोग सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाला नेता मान रहे थे, आज वही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों के गुस्से का शिकार हो रहा है।
उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में लगातार गिरावट देखी जा रही है।महज चंदे घंटों में 7-8 लाख लोग उनको अनफॉलो कर चुके हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। राघव चड्ढा लंबे समय तक आम आदमी पार्टी के युवा और पढ़े-लिखे चेहरे के रूप में पेश किए जाते रहे।
संसद में उनकी बोलने की शैली, मुद्दों की समझ और सोशल मीडिया पर सक्रिय मौजूदगी ने उन्हें अलग पहचान दी। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी बदलने के फैसले ने उनकी डिजिटल इमेज को झटका दिया है।


No Previous Comments found.