राहुल-प्रियंका से मिले मलेशियाई PM, फिर गाया किशोर कुमार का गाना!
BRICS सम्मेलन के बीच दिल्ली में सियासी और कूटनीतिक मुलाकातों का दौर जारी है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो’ सेरी अनवर बिन इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक कर भारत-मलेशिया रिश्तों को नई रफ्तार देने पर चर्चा की, तो अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मलेशियाई प्रधानमंत्री से मिले हैं। जी हां नई दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ नाश्ते पर मुलाकात की। BRICS सम्मेलन के बीच हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा बढ़ा दी है। दिलचस्प बात ये है कि इससे ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनवर इब्राहिम के बीच BRICS से इतर अहम द्विपक्षीय बैठक हुई थी। यानी एक ही विदेशी नेता से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मुलाकात...और इसी के साथ भारत-मलेशिया रिश्तों से लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग की चर्चा भी तेज हो गई है।
दोनों नेताओं ने मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ नाश्ते पर बैठक की। इस मुलाकात को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब राजधानी दिल्ली में BRICS सम्मेलन के दौरान दुनिया के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ BRICS से इतर द्विपक्षीय बैठक की थी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मलेशिया के रिश्तों को लेकर कहा था कि दोनों देशों के संबंध अब सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा की आवाजाही जैसे नए और महत्वाकांक्षी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत और मलेशिया इस रिश्ते की पूरी क्षमता को हासिल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। वहीं, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की खुलकर तारीफ की। द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद लोकप्रिय हैं। यानी BRICS सम्मेलन के बीच दिल्ली में एक तरफ बड़े देशों के नेताओं के साथ कूटनीतिक बैठकों का दौर चला, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मलेशियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ाई।
देखा जाए तो दिल्ली में BRICS सम्मेलन के बीच तस्वीरें कई हैं और संदेश भी कई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अहम द्विपक्षीय बातचीत हुई, तो अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी उनसे नाश्ते पर मुलाकात की। भारत-मलेशिया रिश्तों को लेकर सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा हुई, प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता की तारीफ हुई और इसी बीच अनवर इब्राहिम का बॉलीवुड प्रेम भी खुलकर सामने आ गया।
No Previous Comments found.