राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर संकट? निशिकांत दुबे ने निलंबन का नोटिस सौंपा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के प्रस्ताव को लेकर नोटिस दाखिल किया है। यह नोटिस ऐसे समय में दिया गया है, जब राहुल गांधी ने हाल ही में इंडिया यूएस ट्रेड डील और यूनियन बजट को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे।

Rahul Gandhi turns 54, INDIA bloc leaders lead chorus of birthday wishes -  India Today

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी तथ्यों के बिना गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को लोकसभा में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने राजनीति की तुलना मार्शल आर्ट से करते हुए ‘ग्रिप’ और ‘चोक’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई थी।अब यदि राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला सदन में आगे बढ़ता है, तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राहुल गांधी के भाषण में लगाए गए आरोपों को कार्यवाही से हटाने और कुछ शब्दों को हटाने की मांग को लेकर भी नोटिस दिया गया है।

India 'buckled under pressure' on tariffs, gave up data control in US deal,  says Rahul Gandhi in Lok Sabha

लोकसभा सचिवालय में जमा इस नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया, तथ्यहीन आरोप लगाए और सदन की गरिमा का उल्लंघन किया। यह नोटिस लोकसभा की नियमावली के Rule 380 के तहत दिया गया है।

India-U.S. deal: Rahul Gandhi attacks PM Modi. Is Congress with India's  interest or against it, asks BJP - The Hindu

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.