संसद के बजट सत्र में सोमवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सदन में बवाल मच गया। राहुल गांधी ने भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की कथित किताब का हवाला देते हुए दावा किया कि चीन की सेना भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी।
राहुल के इस बयान के बाद सदन में आपत्ति और हंगामा शुरू हो गया। इस पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा कथित किताब के उद्धरण का हवाला देना सदन के नियमों के खिलाफ है।
इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उनका स्रोत विश्वसनीय है और इसमें पूर्व सेना जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के उद्धरण शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि नरवणे की रिपोर्ट के अनुसार चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास पहुंच गए थे और चार टैंक भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि चीनी टैंक कैलाश रिज पर चढ़ रहे थे।
No Previous Comments found.