बिहार में राहुल गांधी करेंगे 12 रैली, महागठबंधन का घोषणापत्र 28 अक्टूबर को अपना

कांग्रेस पार्टी अब पूरी तैयारी और जोश के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है। पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी 29 अक्टूबर को अपनी पहली चुनावी रैली करेंगे, जबकि प्रियंका गांधी वायनाड के दो दिवसीय दौरे के बाद जल्द ही बिहार में प्रचार अभियान शुरू करेंगी। कांग्रेस की योजना के अनुसार, राहुल गांधी कुल 12 और प्रियंका गांधी 10 जनसभाएं करेंगी।.

कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की-

महागठबंधन 28 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगा, जिसके अगले ही दिन राहुल गांधी की पहली रैली से महागठबंधन के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। कांग्रेस ने पहले चरण के प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिनमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल और भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज शामिल हैं।

टिकट वितरण में असंतोष, आलाकमान नें संभाली कमान

इस बीच, टिकट वितरण को लेकर पार्टी में उभरे असंतोष को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने खुद कमान संभाल ली है। बिहार चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख अजय माकन पटना पहुंचकर लगातार बैठकों के माध्यम से स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कई स्थानीय नेताओं ने टिकट बंटवारे में मनमानी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाए थे।

कांग्रेस नेतृत्व अब खास रणनीति पर काम कर रहा है। पार्टी चाहती है कि छठ पूजा के बाद राहुल और प्रियंका गांधी की सभाओं से पहले संगठन में एकजुटता का संदेश जाए, ताकि महागठबंधन के तहत कांग्रेस मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके। राहुल गांधी की पहले की “वोटर अधिकार यात्रा”, जो 110 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी थी, अब कांग्रेस के लिए चुनावी ऊर्जा में बदलने का आधार बनेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.