एआईएमआईएम महिला जिला अध्यक्ष एडवोकेट सहाना साहिबा द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन

रायबरेली :   एआईएमआईएम महिला जिला अध्यक्ष एडवोकेट सहाना साहिबा द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन शहर के अहिल्या रायपुर में कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया और रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में एआईएमआईएम ज़िला अध्यक्ष महताब खान, सचिव सैय्यद चांद, उपाध्यक्ष इरफान मंसूरी, सचिव जफर इकबाल, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद बारिक, सफीक अंसारी, सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मौलाना शोएब ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है।

 रिपोर्टर : आलम कादरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.