खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या

रायबरेली - रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राम खेलावन, पिता बदलू सरोज के रूप में हुई है। राम खेलावन मजदूरी और किसानी करके अपना परिवार चलाते थे। घटना मंगलवार लगभग 6 बजे शाम की है, जब राम खेलावन घर से खेत में पानी लगाने के लिए निकले थे। रातभर वह घर वापस नहीं लौटे। परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो राम खेलावन का शव। सलोन ऊंचाहार मार्ग पर स्थित उमरन निवासी कमलाकांत पांडेय के घर के बाहर बनी लोहे की सीढ़ियों के नीचे पड़ा मिला। शव के पास एक धारदार चाकू पड़ा मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। चाकू पर खून के निशान भी पाए गए हैं। घटनास्थल पर टीनशेड और सीढ़ियों और दीवाल पर खून के छींटे भी देखे गए, जिससे यह संभावना प्रबल हो रही है कि हत्या सीढ़ियों के ऊपर ले जाकर की गई और शव को नीचे फेंका गया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना का पता चला तो इलाके में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हत्या के विरोध में सलोन-ऊंचाहार मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बावजूद सलोन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। मामले में मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सलोन व ऊंचाहार भी मौके पर पहुंचकर का घटना स्थल का जायजा लिया। वही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने जांच करने से मना कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि मांगो के बाद ही शव की जांच करने दी जाएगी।

रिपोर्टर - आशीष मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.