नगर पंचायत बछरावां सीमा विस्तार की पत्रावली ने पकड़ी रफ्तार
"विधान परिषद सदस्य द्वारा विधान परिषद में उठाया गया प्रश्न"
बछरावां रायबरेली-विगत कई वर्षों से नगर पंचायत बछरावां के सीमा विस्तार की पत्रावली शासन में विचाराधीन है, जिसको लेकर सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह द्वारा प्रमुख सचिव विधान परिषद को नियम 111 के अंतर्गत सूचना दी है। जिसमें श्री सिंह द्वारा बताया गया है कि जनपद रायबरेली के नगर पंचायत बछरावां जो रायबरेली के प्रमुख नगर पंचायतो में से एक है और लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। विदित हो कि ग्राम सभा बिशनपुर (बछरावां देहात), कसरावा, देवपुरी, बहादुरपुर, टोडरपुर, मल्हीपुर व जलालपुर बछरावां नगर पंचायत की सीमा से सटे हुए प्रमुख अंग माने जाते हैं जिनको सम्मिलित करने हेतु कई बार लिखित रूप से पूर्व सदस्य विधान परिषद राकेश प्रताप सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी द्वारा प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रार्थना पत्र दिया गया किंतु कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जबकि नगर पंचायत बछरावां एन एच 30 से गुजरता है तथा प्रस्तावित ग्राम सभा पटेल नगर (बिशनपुर) में कई बड़े राष्ट्रीय व्यावसायिक बैंक, अस्पताल, पेट्रोल पंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित बड़ी-बड़ी दुकाने इत्यादि स्थित है। नगर पंचायत बछरावां की सीमा में उपरोक्त वर्णित ग्राम सभाओं को सम्मिलित न किए जाने के कारण आम जनमानस में रोष व्याप्त है। इस संबंध में माननीय सभापति महोदय द्वारा उपरोक्त मांग को स्वीकार करते हुए नगर पंचायत बछरावां का सीमा विस्तार किए जाने के संबंध में स्पष्ट प्रस्ताव जिलाधिकारी रायबरेली से शासन को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं साथ में पत्र में प्रकरण को अति महत्वपूर्ण बताया गया है।
संवाददाता देवराज रायबरेली

No Previous Comments found.