समाधानेश्वर मंदिर पर आज 15 वें विशाल भंडारे का होगा आयोजन
रायबरेली : बछरावां नगर में महाराजगंज रोड पर स्थित महाभारत कालीन पौराणिक भगवान भोलेनाथ के समाधानेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर आज गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस भंडारे के आयोजन ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के समस्त सेवादारों द्वारा किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, बाबा मैरिज लॉन के संचालक व समाजसेवी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू बाबा भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। वही भंडारे के आयोजक ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के समस्त सेवादारों ने शिव भक्तों से अपील की कि अधिक से अधिक शिवभक्त भोलेनाथ के भंडारे में पहुंचकर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। वहीं यह भंडारा सुबह से प्रारंभ होकर भोलेनाथ की इच्छा तक चलता रहेगा। इस भंडारे में आसपास के युवक व जनप्रतिनिधि भी अपनी सहभागिता निभाते हैं।
रिपोर्टर : देवराज
No Previous Comments found.