जरूरत पड़ी तो देश के लिए हो जाएंगे कुर्बान:चंद्र प्रकाश गुप्ता

बछरावां : रायबरेली पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे जा रहे कायराना हमले का विरोध करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमिक सोनी की अगुवाई में तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्त के संरक्षण में  सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता बछरावां कस्बे के बस स्टॉप पर हाथों में तिरंगा लेकर  सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो हमारा हर एक व्यापारी सीमा की सुरक्षा के लिए अपने आप को कुर्बान कर देगा केवल एक आदेश की आवश्यकता है साथ ही साथ पाकिस्तान से लगातार लड़ रहे वीर सैनिकों के लिए भगवान से प्रार्थना भी कर रहे हैं कि हमारे वीर सिपाही पाकिस्तान के हर एक हमले का मुंह तोड़ जवाब दें और इस बार पाकिस्तान को नक्शे से मिटा दें l इस मौके पर अंजनी गुप्ता, सतीश सोनकर सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे और भारत माता के जयकारे लगाए l

रिपोर्टर :  देवराज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.