चुरूवा हनुमान मंदिर में हनुमान भक्तों ने टेका माथा

रायबरेली : रायबरेली - लखनऊ की सीमा स्थित शुरुआत हनुमान मंदिर पर प्रातः सुबह से ही हनुमान भक्तों का डाटा लगा रहा है। इस दौरान मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी द्वारा हनुमान जी का श्रृंगार कर मंदिर के कपाट खोले गए हैं। इसके बाद भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर मुरादे मांगी गई हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि जुड़वा हनुमान मंदिर प्राचीन समय से आस्था का केंद्र बना हुआ है जिसमें राजनीतिक जन प्रतिनिधि , प्रदेश स्तर के शासनिक एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराते हुए जेठ के पहले मंगलवार को हनुमान भक्तों ने दर्शन कर पूजा अर्चना की है। मंदिर परिसर में जगह-जगह प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इसके अतिरिक्त महाराजगंज रोड स्थित हनुमान मंदिर, समधनेश्वर हनुमान मंदिर एवं नीम टीकर ग्राम सभा में मंजू चतुर्वेदी के नेतृत्व में पूर्व विधायक रामलाल अकेला द्वारा विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया है ।इस दौरान मंजू चतुर्वेदी, बी डी चतुर्वेदी ,अनूप कुमार अवस्थी, ऋषि अवस्थी, मुनिराज अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : देवराज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.