डंपर का टायर फटने से पीआरडी जवान घायल
रायबरेली : रायबरेली जनपद के मुराई बाग चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान ट्रक का टायर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया घायल जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ भेजा गया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया मुराई बाग चौराहे से गुजर रहे एक ओवरलोड डंपर का टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया धमाका इतना तेज था कि धूल का गुबार उड़ने लगा और वहां पर पड़ी गिट्टियां उछल कर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान कमलेश कुमार को जा लगी जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास मौजूद लोगों ने घायल पीआरडी जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां पर उसका मरहम पट्टी कर इलाज किया गया मुराई बाग कस्बे में अक्सर ओवरलोड ट्रक के टायर फटने की घटना देखने को मिलती है जिससे राहगीर एवं दुकानदार दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं कस्बे वासियों ने ओवरलोड ट्रक पर अंकुश लगाने की मांग की है।
रिपोर्टर : आलम कादरी

No Previous Comments found.