भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में शिक्षक पुत्र ने स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

बछरावां - रायबरेली‌ बछरावां विकासखंड की सेंहगो ग्राम सभा के निवासी व प्राथमिक विद्यालय सेंहगो में वर्तमान में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत राजकुमार के पुत्र विवेक राज पटेल ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आई.ई.एस.) में 138 में रैंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षक पुत्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं इस मौके पर गांव के ही ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ पटेल ने विवेक राज पटेल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। वही गांव के प्रधान दीपक कुमार ने बच्चों की सफलता पर शुभकामनाएं ज्ञापित की। इसके साथ ही साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में चयन होने पर विजय राज पटेल को शुभकामना देकर हर्ष व्यक्त किया है और बताया कि यही बच्चे हमारे क्षेत्र की धरोहर हैं जो क्षेत्र ही नहीं वरन विश्व पटल पर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

संवाददाता - देवराज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.