एस.जे.एस. लालगंज में कक्षा 12 के छात्रों का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न
रायबरेली : नगर के सर्वश्रेष्ठ व बहुचर्चित अंग्रेजी माध्यम के शिक्षण संस्थान एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल लालगंज में कक्षा 12 के छात्रों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह व सह प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह द्वारा मां वीणा वादिनी की पूजा अर्चना तथा माल्यार्पण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने प्रबंधक महोदय तथा प्रबंधिका महोदया को फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात अपने स्वागत भाषण के साथ उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या व प्रबंध समिति द्वारा कक्षा 12 के छात्रों को स्मृति चिन्ह व उपहार प्रदान किए गए। इसके उपरांत विद्यार्थियों के साथ भावनात्मक फोटो सेशन आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों और छात्रों की यादें कैमरे में कैद हुईं। कार्यक्रम में कक्षा 11 के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। नृत्य संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया इसी के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रभावशाली मंचन किया गया जिसने समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की सह प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह ने अपने प्रेरक अभिभाषण में छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया, वहीं विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन के नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाना ही सच्ची उपलब्धि है। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के इस अवसर पर कक्षा 11 तथा कक्षा 12 के समस्त छात्र तथा शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मृदुलेश त्रिपाठी


No Previous Comments found.