असत्य पर सत्य की जीत के साथ रावण का हुआ दहन

रायबरेली : कभी जगतपुर गांव था अब कस्बे का हिस्सा बन गया है। लेकिन कई दशक पुराने दशहरा मेले का रोमांच अब भी कायम है। गांव ही नहीं रायबरेली शहर तक के लोग मेले का लुफ्त उठा रहे हैं। मेला को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी असत्य पर सत्य की जीत  का प्रतीक पर्व दशहरा जगतपुर में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहां पर भगवान श्री राम द्वारा रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक ध्वज लहराया गया। यहां पर मेला देखने वालों के लिए सब कुछ मौजूद रहा है। जगतपुर मेला की दंगल, नौटंकी, रावण दहन और जलेबी से पहचान है। मेला स्थल पर सैकड़ो दुकानें सजी रही। लेकिन इनमें जलेबी की दुकान हर तीन कदम पर दिखी जिसकी जैसी दुकान उसी तरह जलेबी के दाम और उसका स्वाद किसी दुकान पर 90 रुपये किलो जलेबी बिकी तो किसी पर इसकी कीमत 100 रुपये किलो रही। मेले में जगतपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवो से लोग खरीदारी करने के लिए आये। मेले में लोहे का समान हो या बच्चों के खिलौने सब कुछ बिकता मिला। इस मेले में श्री राम लक्ष्मण द्वारा अपने भक्त हनुमान के साथ मिलकर रावण वंश का सर्वनाश करते हुए लीला मंचन किया गया। मेला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा पत्रकारों को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। जगतपुर के रामलीला मैदान पर आयोजित मेले में क्षेत्र के ग्रामप्रधान तारा देवी प्रधान पति रमाकांत यादव, रामकिशुन यादव, घनश्याम यादव, संजय कुमार, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रायबरेली जिला महासचिव दीपक कुमार, राघवेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना,अमरेश सिंह, सुनील सिंह, सोनू सिंह, अखिलेश मौर्य, मनोज त्रिवेदी सहित मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान थाना अध्यक्ष बबिता पटेल पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालने में लगी रही।

रिपोर्टर : आलम कादरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.